रुपये मांगने वाले कर रहे थे परेशान, तंग आकर युवक ने खा लिया सल्फॉस

 

 भीलवाड़ा हलचल। आजाद नगर में रहने वाले एक युवक ने शनिवार को सल्फॉस खा लिया। तबीयत बिगडऩे से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक की पत्नी का कहना है कि रुपये की मांग-तांग को लेकर कुछ लोग परेशान कर रहे थे, इसी के चलते पति ने सल्फॉस की गोलियां खा ली। पति अभी हौश में नहीं है। 
आजाद नगर में रोकडिय़ा हनुमानजी के पास रहने वाले अनिल (46) पुत्र भंवरलाल जैन शनिवार को घर पर थे। पत्नी लक्ष्मी किसी काम से घर से बाहर गई थी। पीछे से भंवर लाल ने सेल्फॉस की गोलियां खा ली। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। बेटी ने अपनी मां को सूचना दी। वह घर पहुंची। इसके बाद पति को अस्पताल में भर्ती करवाया। लक्ष्मी ने हलचल को बताया कि कुछ लोग पति अनिल में पैसे मांगते हैं। ये लोग पैसे मांगने घर तक आते हैं और परेशान कर रहे हैं। पैसे भी ज्यादा नहीं है। फिर भी ये लोग लगातार दबाव बना रहे थे। इसी के चलते पति अनिल ने यह कदम उठाया है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना