एक और बुजुर्ग महिला को बाइकर्स ने की लूटने की कोशिश, असफल रहे

 

  भीलवाड़ा हलचल। शंभुगढ़ थाना क्षेत्र  में एक बुजुर्ग महिला से बाइकर्स ने लूट की कोशिश की। सूचना पर पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज भी चेक किये और बाइकर्स की तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। 
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपपुरा में रहने वाली जड़ाऊ देवी नायक गुरुवार सुबह घर से खेत जा रही थी।  इसी दौरान दांतड़ा गांव की ओर से एक बाइक पर तीन युवक आये।  जो रास्ता पूछने के बहाने रुके और मौका पाकर जड़ाऊ देवी के नाक में पहनी सोने की नथ पर झपट्टा मारा, लेकिन वे सफल नहीं हो पाये। महिला की चीख सुनकर आस-पास के खेतों से ग्रामीण वहां पहुंचे। महिला ने आपबीती उन्हें बताई। बाद में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला ने पुलिस को बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिनकी उम्र भी ज्यादा नहीं थी। उन्होंने बैग टांग रखा था, जो बाद में बरसनी की ओर भाग गये। पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे भी चेक किये हैं। अभी बदमाशों का पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि बाइकर्स ने गहने नहीं लूटे। उन्होंने लुगड़ी पर झपट्टा मारा था।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा