महाश्रमण जी के दर्शन हेतु पहुंची मीरा वीराए

 

भीलवाड़ा ।   आज महावीर इंटरनेशनल मीरा की सदस्याए तेरापंथ नगर में आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन हेतु अपने पूरे संगठन को साथ लेकर पहुंची ।
         चेयरपर्सन चंद्रा रांका के अनुसार पूर्व सभापति रीजन 3 क्षेत्रीय सचिव मंजू पोखरना, बलवीर जी चोरड़िया, मंजू खटवड के सानिध्य में आज पूरा संगठन महाराज जी के आशीर्वचन के लिए तेरापंथ नगर गये।
         मीरा द्वारा किए गए सेवा कार्यों का महाश्रमण जी को विस्तार से बताया गया जिसमें चिकित्सा सेवा, शिक्षा सेवा, जरूरतमंद को किसी भी तरह की जरूरत पर मदद करना, कच्ची बस्तियों में कार्य करना, सभी तरह के कार्यों से आचार्य श्री को को अवगत कराया गया। महाराज जी ने सभी को मंगल पाठ सुनाया और सभी के जीवन की कामना करते हुए जीवन को अधिक से अधिक सेवा के कार्यों में लगाने के लिए कहा।
         सचिव निशा सोनी के अनुसार कार्य कोई भी हो सेवा कोई भी हो करते रहना चाहिए सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है।
         इस अवसर पर कला कुदाल, लीला राठी, नीलू वागरानी, विजया चौधरी, मंजू बाफना, सरोज दाधीच, शीला जैन, पवन रावला, मंजू राठौड़, उषा अग्रवाल, संतोष देवी सिंघवी, चंद्रकांता नैनावटी आदि सदस्याऐं उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना