जोधपुर से अपहरण की गई साध्वी नागौर जिले में नाकेबंदी के दौरान मिली

 

जोधपुर।  महामंदिर इलाके प्रथम पोल जैन स्थानक से बुधवार दोपहर एक जैन साध्वी का अपहरण हो गया। कार में आए दो पुरूष और दो महिला जैन साध्वी का अपहरण कर ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। रात को कार सीकर फतेहपुर में पकड़ी गई। जैन साध्वी को छुड़ाने के बाद कार सवार चार लोगों को वहां की पुलिस ने हिरासत में लिया है। जैन साध्वी को लेने जोधपुर से एक टीम फतेहपुर भेजी गई है। बयान के आधार पर ही अब आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि महामंदिर प्रथम पोल में जैन स्थानक है। बुधवार को एक कार में कुछ लोग सवार होकर आए। उन लोगों ने जैन स्थानक की साध्वी 21 साल की महासती अनुयाजी का अपहरण कर लिया। जैन स्थानक के मुकेश बोहरा की तरफ से बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। पुलिस ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। तब पंजाब पासिंग नंबर की कार को नागौर की तरफ जाते देखा गया। पुलिस ने प्रदेश भर में नाकाबंदी करवा दी। रात को यह कार सीकर के फतेहपुर इलाके में नाकाबंदी में पकड़ी गई।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना