एक साल तक पीछा कर युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

 

 भीलवाड़ा हलचल। एक युवती को लगातार एक साल तक पीछा करने के बाद युवक ने जाल में फंसाने व स्टांप मैरिज कर दुष्कर्म और शोषण करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीडि़ता ने प्रताप नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। 
एफआईआर के अनुसार, एक युवती ने रिपोर्ट दी कि 2015 में वह जॉब करती थी। तब  आरोपित गौरव उसका पीछा करता और दोस्ती करने का दबाव बनाता। युवती ने उसे मना कर दिया। इसके बाद भी वह एक साल तक उसके पीछे पड़ा रहा। इसके चलते युवती उसकी बातों में आ गई। गौरव ने उसे शादी का झांसा देकर 2 मार्च 17 को कोर्ट में ले जाकर स्टांप मैरिज कर ली। परिवादिया को झूंठा आश्वासन दिया कि वह उसे पत्नी बनाकर रखेगा। इसके बाद से गौरव, परिवादिया को पत्नी बनाने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाये और दुष्कम्र किया। 12 फरवरी 21 को होटल दीप पैलेस में बुलाकर दुष्कर्म किया। आठ मार्च को अजमेर ले जाकर जंक्शन पर वेटिंग रूम किराये लेकर वहां भी दुष्कर्म किया। कई बार यौनशोषण करने के बाद भी परिवादिया को पत्नी बनाकर अपने साथ आरोपित ने नहीं रखा। कोर्ट मैरिज को चार साल बीत जाने के बाद उसके द्वारा यौन शोषण किया जाता रहा। पत्नी बनानकर रखने के लिए कहने पर वह टालमटोल करता रहा। पिछले 15 दिन से जब परिवादिया ने गौरव पर पत्नी बनाकर रखने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा। 6 अगस्त को फोन पर आरोपित ने परिवादिया को को साथ रखने से मना कर दिया। कोर्ट आकर लिखा-पढ़ी का दबाव बना रहा है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना