परमात्मा से प्रेम करेंगे तो हम निश्चित रूप से भवसागर पार होंगे : महामंडलेश्वर अनंत देव

 

भीलवाड़ा । वामदेव ज्योतिरमठ वृंदावन के संस्थापक, रामधाम के संरक्षक एवं अखिल भारतीय संत समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी अनंत देव गिरी महाराज (वृंदावन) के सानिध्य में हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में ज्ञान गंगा बह रही है। शनिवार को संत श्री ने प्रवचन देते हुए कहा कि परमात्मा से प्रेम करेंगे तो हम निश्चित रूप से भवसागर पार होंगे और हमारा कल्याण होगा। भगवान की दया का परिणाम यह है की प्रेम करने वालो, प्रीति रखने वाले सदैव प्रभु व संत की शरण में बने रहते है। व्यक्ति अगर मंत्र जाप करता है तो उसका उच्चारण शुद्ध होना चाहिए। गृहस्थी व्यक्ति को नियमो का पालन करना चाहिए। व्यक्ति को मर्यादित रहकर मर्यादा का अनुसरण करना चाहिए। घर परिवार व बड़ों के अनुसार रहना हमारा दायित्व है। तर्क में ना रहे, संत सेवा में मन लगाना चाहिए। हमेशा ऐसे कार्य करें कि वह प्रभाव छोड़ जाए। अहंकार कभी ना हो। अपनी ओर से संबंध जोड़ने का काम करना चाहिए।  शनिवार को कथा के दौरान भारत विकास परिषद की ओर से मधुमेह की दवा वितरित की गई। शिवदयाल अरोड़ा रमेश जागेटिया आदि मौजूद थे। अच्छे स्लोगन युक्त पुस्तिकाएं भी वितरित की गई। प्रवचन के दौरान श्रीराम, जयराम, जय जय राम का कीर्तन भी हुआ। प्रवचन में महामंडलेश्वर के साथ दंडी स्वामी शंकरानंद सरस्वती,  वामदेव आश्रम के स्वामी डॉ. नारायण चेतन,  स्वामी लक्ष्मण चेतन महाराज, परमहंस वामदेव ज्योर्तिमठ वृन्दावन के स्वामी मितानंद महाराज बंगाली बाबा, सुधेश कुमार फगवाड़ा आदि का भी दर्शनलाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में  दिल्ली, जालियां, शाहपुरा, नसीराबाद, अमृतसर, फगवाड़ा और नोएडा के भक्त जन भाग लेकर सन्तो का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और स्वाध्याय कक्षा में भी भाग ले रहे हैं। प्रवचनों का प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक फेसबूक व यूटयूब पर लाइव प्रसारण हो रहा है।  ट्रस्ट के दामोदर अग्रवाल व हेमंत मानसिंहका ने बताया कि  वेदांत पर स्वाध्याय प्रतिदिन शाम 4:00 बजे  हो रहा है। रामधाम में प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:00 तक योगाचार्य उमाशंकर के सानिध्य में योग कक्षा लग रही है। शिविर में योग से रोग दूर भगाने के नुस्खे बताए जा रहे हैं। 

रामधाम में महामंडलेश्वर के सानिध्य में गीता पाठ का प्रशिक्षण 23 से

 श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से महामंडलेश्वर 1008 स्वामी अनन्तदेव गिरी महाराज के सानिध्य में 23 अगस्त से सरल गीता पाठ के शुद्धिकरण के लिए प्रशिक्षण शुरू होगा। ट्रस्ट के प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि महामंडलेश्वर 1008 स्वामी अनंत देव गिरी महाराज के मुखारविंद से चातुर्मास के दौरान प्रातः 10:00 से 10:30 बजे तक यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए  गीता प्रेस गोरखपुर द्वारासरल तरीके से छपी गीता पाठ किताब 2178 उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है कि महामंडलेश्वर ने पूर्व में भी रामधाम में श्रद्धालुओं को गीता पाठ का प्रशिक्षण दिया था। महामंडलेश्वर ने श्रद्धालुओं प्रात:काल महाभारत पाठ, दोपहर बाद रामचरितमानस पाठ, गीता पाठ व शाम को सभी परिवार जनों द्वारा संध्या आरती करने की अपील की है। 

*साप्ताहिक रामायण पाठ रविवार को गोपाल द्वारा में*

श्री रामधाम रामायण मण्डल ट्रस्ट के सुरेश गोयल एवं मिट्ठू लाल स्वर्णकार ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से इस बार साप्ताहिक रामायण पाठ एवं सत्संग बड़े मंदिर के पीछे गोपाल द्वारा में प्रहलाद भदादा व शांतिलाल पोरवाल के सानिध्य में 22 अगस्त रविवार को रक्षाबंधन पर दोपहर 3:00 बजे होगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा