पर्यावरण बचाने का संकल्प

 


भीलवाड़ा। जायंट्स गु्रप ऑफ टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा ने आज एक निजी फॉर्म हाउस पर पिकनिक मनाया।
            जायंट्स अध्यक्ष ने बताया कि पिकनिक में पूर्व सभापति मंजू पोखरना ने सभी महिलाओं को पर्यावरण को संतुलन हेतु अपने-अपने घर या आस-पास एक पौधा अवश्य लगाने और दूसरे लोगों को भी पौधे लगाने हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई। जिससे हमें भरपूर ऑक्सीजन प्राप्त हो सके।
            सचिव निशा सोनी ने बताया कि महिलाआें ने तम्बोला, चेयररेस, डांस आदि गेम खेले। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों को मधु काबरा ने पारितोषिक वितरित किये। सभी महिलाओं ने पिकनिक का भरपूर आनन्द लिया व पर्यावरण बचाने के संकल्प के साथ ही पौधे वितरित किये। कोषाध्यक्ष मंजू बापना ने सभी का स्वागत किया।
            कार्यक्रम में निशा सोनी, मंजू बापना, लीला राठी, मधु काबरा, सुशीला सोमानी, पुष्पा मेहता, नीलू वागरानी, शिल्पी माथुर, संध्या अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, आशा बियानी, शशि अजमेरा, मंजू नागौरी, मंजू खटवड़ आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना