पद पर बने रहना नही - पद लाना मेरी प्राथमिकता - चौधरी

 

भीलवाडा । विगत आठ साल से अपनी पे ग्रेड बदलवाने ओर सरकार से पदौन्नति के लिए पंचायतीराज विभाग सहित समस्त विभागो के लिए पदो का सृजन कराने के साथ साथ ग्यारह सूत्रीय माँग पत्र पर सरकार से लिखित समजोता करवाना मेरी प्रथम प्राथमिकता हैं, जिसे सितम्बर माह में राजस्थान के सतर हजार मंत्रालयिक कर्मचारियों के सहयोग से सरकार से मनवाकर मँत्रालायिक वर्ग की दिशा ओर दशा दोनो को बदलने का प्रयास किया जायेगा। मेरे लिए सँगठन में पद पर बना रहना जरूरी नहीं अपितु सरकार से पद लाना जरूरी है जो सितम्बर मे होने वाले सँघर्ष की परिणिती से परिणाम में परिवर्तित होगे।
        18 अगस्त को भीलवाडा जिले के मंत्रालायिक कर्मचारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिह चौधरी ने उक्त बात कहते हुए जिले के समस्त मंत्रालायिक कर्मचारियों से संगठन के बैनर तले एक रहकर संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की।
        बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामत्री विरेन्द्र दाधीच ने जहा सँगठन के ग्यारह सूत्रीय माँग पर बिन्दुवार विस्तार से प्रकाश डालते हुए 2013 से आज तक किये गये संघर्ष से संगठन ओर सरकार से समय समय पर हुई वार्ता ओर उसके परिणाम पर प्रकाश डाला, वही संगठन के प्रदेश विधि सलाहकार ओर राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालायिक कर्मचारी संघठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने पंचायतीराज विभाग में पदो के सृजन में सरकार की अनदेखी व विलम्बताओं के पहलुओ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि पंचायतीराज विभाग में पदो के सृजन की लडाई मे पंचायतीराज विभाग को महासँघ का पूरा सहयोग मिल रहा है जल्दी ही सकारात्मक परिणाम मंत्रालायिक कर्मचारियों के समक्ष होगे।
        18 अगस्त को भीलवाडा जिले के मँत्रालायिक कर्मचारियों की बैठक में जिला अध्यक्ष गोपाल स्वरूप वैष्णव के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारीयो का स्वागत करते हुए उन्हें जिले के मँत्रालायिक कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया एव सितम्बर की संभावित रेली में भीलवाडा जिले से अधिकाधिक साथियो के भाग लेने का भरोसा दिलाया।
        जिला मँत्री आशुतोष आचार्य ने बताया कि जिला परिषद के सभा भवन में सम्पन्न उक्त बैठक में बीमा विभाग से लादू लाल मीणा, नारायण भट्ट, राहुल शर्मा, कलक्टर कार्यालय से विनोद गोखरू, नितिन शर्मा, विनित, यातायात से युनुश मोहम्मद, शिक्षा विभाग से अशोक कुमार शर्मा, पंकज शर्मा, सुशील कुमार, मनीष त्रिवेदी, प्रदीप ओझा, सुशील विश्नोई, विनोद जोशी, महिला बाल विकास से सूर्य भान सिंह, आयुर्वेद से रतन लाल शर्मा, अशोक कुमार, पंचायतीराज विभाग से पवन कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार जैन, सुभाष खोईवाल, असलम नदाफ, भैरू लाल खिची, योगेश जोशी, शोभालाल तेली, रामप्रकाश शर्मा सहित सभी विभागीय अध्यक्ष व साथीगण उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना