यूरिया की किल्लत से किसान परेशान

 

राशमी।(कैलाश चन्द्र सेरसिया) क्षैत्र के लसाडिया कलां सहकारी समिति में यूरिया खाद की किल्लत से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने के बाद फसल में खाद नहीं डालने से फसल का नुकसान हो रहा है। जिससे किसान चिंतित हैं। फसल की सिंचाई होने के तीन से चार दिन में फसल को नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है, नहीं तो फसल पीली होने लगती है। जिससे बचाने के लिए यूरिया का छिड़काव करना जरूरी होता है। लेकिन यूरिया को ले किसानों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। सहकारी समिति के कर्मचारी भेरू सिंह चौहान ने बताया कि विगत 1 सप्ताह से हमें रोज आज कल आज कल की सांत्वना मिल रही है और इसी वजह से किसानों को हम यूरिया उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना