झारखंड-आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ में जमकर होगी बारिश, जानें दिल्ली में गर्मी कब होगी कम

 

नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के लोग पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। उनके लिए राहत की खबर है। कल यानी 18 अगस्त के बाद से यहां फिर से मानसून एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद दिल्ली, पंजाब-हरियाणा फिर से मानसूनी बारिश में भीगेगा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बता दिया है कि अगस्त के आखिरी दिनों में उत्तर भारत में जमकर बारिश हो सकती है। वहीं तेलंगाना में अगले 3 दिनों में हल्की से भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा आइएमडी ने बताया कि अगले पांच दिनों में बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व विदर्भ में व्यापक बारिश हो सकती है।

दक्षिण-पश्चिमी मानसून कुछ दिन के अंतराल के बाद फिर सक्रिय होने लगा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून कुछ दिन के अंतराल के बाद फिर सक्रिय होने लगा है, जिसके चलते दक्षिण तथा मध्य भारत में हो रही बारिश में तेजी आएगी। आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, ओडिशा क्षेत्र तथा आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से लगी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की भी संभावना है।

जल्द ही वर्षा की गतिवधियां होंगी शुरू

उन्होंने आगे बताया कि वर्षा गतिविधि फिर से शुरू होने वाली है। इस प्रणाली के प्रभाव के कारण दक्षिणी प्रायद्वीप के उत्तरी हिस्से व मध्य भारत में वर्षा गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है। हालांकि, उत्तर भारत व गुजरात में हल्की बारिश ही दर्ज हो सकती है। बता दें कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद वर्षा गतिविधियां मंद पड़ गई थीं।

महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश का पूर्वानुमान

वहीं महाराष्ट्र के मौसम की बात करें तो आइएमडी ने राजधानी मुंबई और उपनगरों में मध्यम बारिश की संभावना के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दोपहर तक आइएमडी ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यानी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

 

    टिप्पणियाँ

    समाज की हलचल

    पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

    एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

    टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

    अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

    वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

    अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

    दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत