एनएसयूआई की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न

 


भीलवाड़ा ।  एन.एस.यू.आई. प्रदेशाध्यक्ष गुरजोत सिंह संधु एवं प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय गुर्जर के नेतृत्व मंे भीलवाड़ा एनएसयूआई की साप्ताहिक मिटिंग कांग्रेस कार्यालय भीलवाड़ा में आयोजित की गई जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने व नव आगुन्तुक छात्र-छात्राओ को एन.एस.यू.आई. संगठन से जोडनें एन एस यू आई विचारधारा को प्रत्येक छात्र-छात्रा तक पहुॅचाने का लक्ष्य रखा गया तथा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव दिये।
           इस बैठक की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशन चौधरी ने की तथा मंच संचालन एन.एस.यू.आई. जिला महासचिव राहुल देव कालियास ने किया।
           इस बैठक में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष किशन चौधरी, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष अक्षयसिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव भावेश कुमार पुरोहित, जिला महासचिव राजकुमार खटीक, एन.एस.यू.आई. जिला महासचिव राहुल देव कालियास, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रिया जोशी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्र. विकास खोईवाल, पूर्व सचिव मनोज खटीक, पूर्व सचिव लोकेश बसीटा, छात्रनेता नवल गुर्जर तिलकराज खटीक, विजेश खोईवाल, शुभम मल्हौत्रा, नीरज मल्होत्रा, एन.एस.यू.आई. जिला सचिव प्रिया जीनगर, गुंजन चौहान, पायल कोली, सुमन बैरवा, खुशी जीनगर, सहित एन.एस.यू.आई. के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
           जिलाध्यक्ष अक्षय सिंह गुर्जर ने अंत में सभी का आभार व्यक्त कर एन.एस.यू.आई. को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत