आईजी भीलवाड़ा में, सीओ ऑफिस का किया मुआयना, लेंगे क्राइम मीटिंग

 

 भीलवाड़ा अंकुर सनाढ्य। अजमेर रेंज आईजी एस. सेंगाथिर भीलवाड़ा आये हैं। उन्होंने कंट्रोलरूम परिसर स्थित सीओ सिटी ऑफिस का मुआयना किया। 
जानकारी के अनुसार, आईजी सेंगाथिर मंगलवार रात भीलवाड़ा पहुंचे। आईजी का  पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत  किया।  बुधवार सुबह आईजी कंट्रोल रूम स्थित सीओ सिटी ऑफिस पहुंचे, जहां डीएसपी भंवर रणधीर सिंह, सीओ सदर रामचंद्र चौधरी, कोतवाल डीपी दाधीच, महिला थाना प्रभारी शिल्पा भादविया आदि अधिकारियों ने स्वागत किया। वहीं जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। आईजी ने सीओ सिटी ऑफिस का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने फाइलें चेक की। अधिकारियों व स्टॉफ से चर्चा की। बताया गया है कि आईजी पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग भी लेंगे। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा