शाहपुरा के पिवनिया तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, फैली सनसनी

 


 भीलवाड़ा हलचल। जिले के शाहपुरा कस्बे के पिवनिया तालाब में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति की दो से तीन दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन मृतक के शाहपुरा निवासी होने की आशंका जताई जा रही है। 
शाहपुरा पुलिस ने हलचल को बताया कि शाहपुरा के पिवनिया तालाब में बुधवार को ग्रामीण नहाने के लिए गये थे। इन लोगों ने तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को तालाब से निकलवाया। 40 से 45 वर्षीय इस अज्ञात व्यक्ति की यह लाश दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के हाथ पर  ग्यारसी लाल की औरत शांति गुदा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई, लेकिन इस मृतक के शाहपुरा का होने की आशंका जताई जा रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना