वात्सल्य सेवा केंद्र की साध्वी व बच्चो ने लगाये पौधे

 


गंगापुर (सुरेश शर्मा)  साध्वी सत्य सिद्धा ने कहा कि पृथ्वी को स्वर्ग बनाने के लिए वृक्ष, वन वाटिकाओं, पुष्पों से धरती को सजाना होगा। शनिवार को बाड़मेर सीमा सुरक्षा बल के 142 की बटालियन वाहिनी में आज वात्सल्य सेवा केंद्र की  साध्वी एवं 40 बच्चों के द्वारा वाहनी परिसर में पौधारोपण कर परिसर में स्थित नर्सरी का निरीक्षण किया गया। वही  साध्वी सत्य सिद्धा ने कहा कि पृथ्वी को स्वर्ग बनाने के लिए वृक्ष, वन वाटिकाओं, पुष्पों से धरती को सजाना होगा। देश के जवानों के इस जज्बे को हम सब सलाम करते है। आज देश की सीमा की सुरक्षा के साथ साथ पर्यावरण की रक्षा भी कर रहे है। हम सब को भी इस पूण्य के कार्य मे अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। वही राजपाल सिंह, कमांडेंट, 142 बटालियन सीमा सुरक्षा बल की उपस्थिति में, परम शक्तिपीठ द्वारा संचालित वात्सल्य सेवा केंद् की परम पूज्य दीदी मा साध्वी रितंभरा की शिष्य साध्वी सत्य सिद्धा एवं 40 बच्चें, जो  वात्सल्य सेवा केन्द्र बाडमेर से जुड़े है, इन बच्चों ने  अपना बचपन वात्सल्य गृह से शुरू किया है । ये बच्चे राज्यभर से विभिन्न स्थानों से वात्सल्य केंद्र में पहुँचे है।

इन बच्चों को सीमा सुरक्षा बल की गैलेंट 142 बटालियन जालीपा बाड़मेर को प्रांगण एवं केम्पस में भ्रमण करवाया गया। इस दौरान इन बच्चों को 142 बटालियन की नर्सरी जो सीमा सुरक्षा बल के कार्मिको ने विकसित की। जिसमे विभिन्न प्रजातियों के लगभग 13 हज़ार 500 पौधे इस वर्ष तैयार किये गए। इन बच्चों को बटालियन कमांडेंट राजपाल सिंह एवं द्वितीय कमान अधिकारी पारस मल जीनगर ने आयुर्वेदिक पौधे के बारे में एवं इनके औषधिय गुणों के बारे में  बच्चों को बारीकी से बताया। साथ ही बटालियन के दुवारा बनाये गए एक लाख सीड्स बॉल दिखाये एवं इनको किस तरह तैयार किए जाते है के बारे में बताया। वात्सल्य केंद्र से आये बच्चों ने  विभिन्न प्रजातियों  कुल 201 पौधे लगाए। सीमा सुरक्षा बल देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के साथ  पर्यावरण प्रथम रक्षा पंक्ति को चरितार्थ कर रहे है।

इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी मनोज चन्द एवं डिप्टी कमाडेंट उमेश कांत एवं पुष्पराज उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना