युवक की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत, अज्ञात जहरीली वस्तु के सेवन करने की आशंका

 

 भीलवाड़ा हलचल। शहर के बापूनगर के एक युवक की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने युवक के अज्ञात जहरीली वस्तु सेवन करने की आशंका जताई है। 
प्रताप नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक गोपाल लाल कुमावत ने हलचल को बताया कि बापूनगर निवासी आनंद शर्मा (42) की शनिवार रात 9.40 बजे घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी करते देखकर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई कुमावत का कहना है कि इस घटना को लेकर मृतक के पिता रविकांत शर्मा ने रिपोर्ट दी है । पिता ने आनंद के द्वारा कोई अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन करने की आशंका जताई है। कुमावत ने बताया कि मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना