परमात्मा को पाना सरल है: महामंडलेश्वर अनंतदेव

भीलवाड़ा । वामदेव ज्योतिरमठ वृंदावन के संस्थापक, रामधाम के संरक्षक एवं अखिल भारतीय संत समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर अनंत देव गिरी महाराज (वृंदावन) ने कहा की शरीर में आत्मा ही परमात्मा है। मनुष्य को अपने अंदर झांकना चाहिए। मन के शुद्धिकरण से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव है। एकाग्रचित्त होकर परमात्मा की आराधना करने से हमारा कल्याण सम्भव है। मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव आता रहता है लेकिन उसे एक पल के लिए भी परमात्मा से दूर नहीं होना चाहिए। सदैव परमात्मा की भक्ति में लीन रहना चाहिए। सुख के बाद दुख का आना और दुख के बाद सुख का आना चलता रहता है। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मानसिंहका ने बताया की  प्रवचन में महामंडलेश्वर के साथ काशी, बनारस के दंडी स्वामी सर्वेश्वरानंद तीर्थ, स्वामी अवधेश आश्रम,  वामदेव आश्रम के नारायण चेतन स्वामी,  स्वामी लक्ष्मण चेतन महाराज, परमहंस वामदेव ज्योर्तिमठ वृन्दावन के स्वामी मितानंद महाराज बंगाली बाबा, सुधेश कुमार फगवाड़ा आदि का भी दर्शनलाभ मिल रहा है। सावन मास के चलते रामधाम के शिवालय में शिव परिवार का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। पंडितों के सानिध्य में अभिषेक व पूजा-अर्चना का क्रम भी जारी है।  प्रवचनों का प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक फेसबूक व यूटयूब पर लाइव प्रसारण हो रहा है। वीणा मानसिंहका ने बताया कि वेदांत पर स्वाध्याय प्रतिदिन शाम 4:00 बजे  हो रहा है।  कार्यक्रम में अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मानसिंहका, प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी, उपाध्यक्ष श्याम मुखीजा, सचिव अभिषेक अग्रवाल, मदनलाल बांगड़, मुरलीधर नवाल, हरक लाल सोडाणी, सुरेंद्र सनाढ्य, सरोज अग्रवाल, राधेश्याम जागा ने संत श्री का आर्शीवाद लिया। रामधाम में प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:00 तक योगाचार्य उमाशंकर के सानिध्य में योग कक्षा लग रही है। शिविर में योग से रोग दूर भगाने के नुस्खे बताए जा रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना