अब गांदरबल में फटा बादल, कई घरों और संपत्तियों को भारी नुकसान

 

श्रीनगर,   : मध्य कश्मीर केे गांदरबल जिले में बादल फटने से कई घरों और अन्य संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को बादल फटने के बाद स्थानीय नालों सरफरा-भुला और कंगन में भी जलस्तर बढ़ गया है। इसके बाद कंगन के थाना प्रभारी और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौकेे पर पहुंची और उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

बादल फटने से नाले के दोनों ओर बड़ी संख्या में रह रहे लोग फंस गए थे। एसडीआरएफ की टीमों ने बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गाें सहित सभी को घरों से बाहर निकाल कर सुरक्षितत जगहों पर पहुंचाया। बदल फटने के कारण कई घर तबाह हो चुके हैं। प्रशासन के अनुसार राहत और बचाव कार्य चल रहा है। सभी परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। अभी तक किसी के भी जानी नुकसान की जानकारी नहीं है। हालांकि बादल फटने से अभी कितना नुकसान हुआ इसका जायजा लिया जा रहा है।

 प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार बादल फटने के बाद लद्दाख को जोड़ने वाले राजमार्ग में भी चट्टानें और मिट्टी आ गई थी। इस कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई थी। उसके बाद सीमा सड़क संगठन हरकत में आया और उनसने सड़क को साफ करने के लिए तत्काल कार्यवाही शुरू की। कुछ ही घंटों में राजमार्ग पर एक तरफा ट्रैफिक शुरू कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार दोनों ओर से ट्रैफिक को दोतरफा शुरू करने के लिए काम चल रहा है। आज वाहनों को लद्दाख से श्रीनगर की ओर छोड़ा जाएगा। सुबह सात बजे से दाेपरह दो बजे तक ही वाहनों को जाने की अनुमति होगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा