पंजाब में माैसम फिर लेगा करवट, कल से तीन दिन तक बारिश के आसार

 


 लुधियाना। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। हालांकि अब इससे राहत मिलने वाली है। इंडिया मेट्रोलाजिकल डिपार्टमेंट (आइएमडी) चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार अब दोबारा मानसून सक्रिय हो रहा है। विभाग के अनुसार बुधवार को पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। 19 से 21 अगस्त तक पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद भी दो दिन तक बादल छाए रहने की संभावना हैं। मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में तेज धूप रही, जिससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

कई शहराें में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रिकार्ड

कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा, जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक था। वहीं पटियाला में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक था। अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इसी तरह बठिंडा में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

लुधियाना में उमस भरी गर्मी अपने चरम पर है। पिछले 10 दिनों से गर्मी ने लोगों को बेहाल किए हुआ है। बुधवार सुबह 8 बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सड़कों पर लोग पसीने से भीगे हुए थे। मौसम विभाग की मानें तो आज गर्मी बेहाल करेगी लेकिन कल से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक वीरवार से बादल छा जाएंगे। इस दौरान तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलेगी।

 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत