गंगापुर कस्बे में शिव की आकर्षक झांकी भक्तों का मन मोह रही

 

 गंगापुर (सुरेश शर्मा)  कस्बे में सावन मास के चलते हैं शिवालयों में शिव की आकर्षक झांकियां सजाई जा रही है। गंगापुर कस्बे के मुख्य बाजार के बीच लालघर महादेव मंदिर पर शिव की आकर्षक झांकियां भक्तों का मन मोह रही है। रोजाना यहां शिव का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। वही भक्तों द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाई जाती है। जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महादेव मंदिर कमेटी के सदस्य लादूलाल जागेटिया ने बताया कि सावन मास के चलते लालघर महादेव मंदिर पर शिव का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। रोजाना शिव मंदिर में आकर्षक रंगोलियां महिला भक्तों द्वारा बनाई जा रही है। शिव मंदिर में रंगोली को देखने के लिए भी शिव भक्तों का तांता लगा रहता है। दोपहर में शिव मंदिर को सजाने का कार्य शुरू किया जाता है, जो सायं कालीन आरती से पूर्व पूर्ण कर लिया जाता है। सायं कालीन आरती के समय शिव मंदिर में रोजाना अलग तरह की रंगोलियां बनाई जाती है। पूरे सावन मास हर रोज अलग तरह की रंगोलियां बनाई जा रही है। शिव के आकर्षक श्रंगार, भक्तों द्वारा बनाई गई रंगोलीयो को देखने के लिए कस्बेवासियों का तांता लगा रहता है। रोजाना महाआरती के दौरान भक्तों का हुजूम उमड़ता है। सावन मास को लेकर भक्तों में अपार उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। वही आकर्षक रंगोलीयो के कारण लालघर महादेव मंदिर गंगापुर कस्बे में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना