सिंगोली नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी बिगाड़ सकती है समीकरण

 


 सिंगोली दिनेश जोशी।  आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सिंगोली में राजनीतिक दलों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। 

गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिंगोली कस्बे के राजीव नगर स्थित 120 कालोनी में घर घर जाकर लोगों से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध किया। आगामी नगरीय निकाय चुनाव  को लेकर भले सरकार अभी तक निर्णय नहीं ले पाई हो लेकिन प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई है। हालांकि राजनीतिक दल अब भी धीरे धीरे मैदानी तैयारियां करने में लग गये है। कस्बे में इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से अपनी समस्याएं पूंछ रहे थे,

इस संबंध में आम आदमी पार्टी के सिंगोली तहसील प्रभारी सुधीर गांधी ने बताया कि वे लोगों की  समस्याओं के आधार पर अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

लोगों से वे बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी के साथ प्रत्येक परिवार से उनके वाट्सअप नंबर भी ले है, ताकि  जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं से रूबरू हो सके।

हालांकि घर घर जाकर वे लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ने का प्रयास भी कर रहे है।

इस दौरान सुधीर गांधी के साथ दीपक लसौड़ और बबलू बागड़ीया जनसंपर्क कर रहे थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना