फ्यूल सरचार्ज के नाम पर वसूली को लेकर भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

 


 भीलवाड़ा (बीएचएन)  भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने फ्यूल सरचार्ज के नाम पर वसूली को लेकर कड़ा विरोध राज्य की जनविरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ दर्ज कराया है।

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी राज्य की जनविरोधी गहलोत सरकार द्वारा पिछले कई बार की गई और दीपावली के त्यौहार के मौके पर पुनः फ्यूल सरचार्ज के नाम पर वसूली का फरमान जारी किया इसी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहां की जहां प्रत्येक राज्य सरकार  दीपावली के शुभ अवसर पर जनहित में घोषणा उपहार देती है लेकिन राज्य की जनविरोधी कांग्रेस सरकार ने इस अवसर पर भी फ्यूल सरचार्ज वसूली का आदेश कर आम जनता के साथ भयंकर कुठाराघात किया है जबकि गहलोत सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि बिजली की दरें नहीं बढ़ाएंगे कोई उपकर सरचार्ज नहीं लगाया जाएगा जबकि लगातार बिजली की दरें बढ़ाकर  सरचार्ज लगाकर वादाखिलाफी आम जनता के साथ की है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष तेली ने कहा कि केवल अपनी कुर्सी ओर सरकार को बचाने का काम गहलोत सरकार ने किया है लगातार सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में नाकाम होने के बाद अब फ्यूल सरचार्ज के नाम पर वसूली  का काम किया जो आम जनता के साथ अन्याय धोखा है भाजपा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी इसको लेकर सड़क से लेकर कलेक्ट्री तक विरोध प्रदर्शन प्रदेश संगठन के आव्हान पर किया जाएगा।

  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने दिए बयान में स्वीकार किया कि सेवा के सबसे बड़े कार्यस्थल अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और सरकारी अस्पताल भी भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है भाजपा जिलाध्यक्ष तेली ने गहलोत सरकार पर तंज करते हुए कहां की जब कांग्रेस सरकार का मुखिया ही भ्रष्टाचार की बात स्वीकार करें तो भ्रष्टाचार किस कदर हावी है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जिलाध्यक्ष तेली ने फ्यूल सरचार्ज को वापस लेने एवं बढ़ी हुई बिजली की दरों को कम करने की मांग राज्यपाल व मुख्यमंत्री से की है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना