फंदे से लटककर बच्चे की मौत, भगत सिंह को फांसी के सीन का कर रहा था रिहर्सल

 


 कर्नाटक  । कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां 12 साल के एक बच्चे की नाटक के रिहर्सल के दौरान मौत हो गई है। बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया है। बच्चे की अचानक मौत से आसपास के लोग भी स्तब्ध है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे का नाम संजय गौड़ा था। संजय एसएलवी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने मामले में अधिक जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि संजय के स्कूल में भगत सिंह की फांसी के एक सीन का प्ले किया जाना था। संजय को स्कूल में भगत सिंह का रोल करना था।

 

 प्रैक्टिस के दौरान गई बच्चे की जान

जानकारी में आगे पता चला कि संजय घर में भगत सिंह को फांसी की प्रैक्टिस करता था। प्रैक्टिस के दौरान उसने स्टूल लगाकर फांसी का फंदा गले में डाल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चा घर में अकेला था। संजय के परिजन जब घर लौटे तो हैरान रह गए। उन्होंने अपने बेटे संजय को पंखे से लटका पाया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि बच्चे का शव पंखे से उतारकर उसके माता-पिता अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना