कांग्रेस नेता हेप्पी बन्ना ने थामा कमल का दामन! मची खलबली ...

 


भीलवाड़ा (हलचल)। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के पौत्र और मांडल विधानसभा से चुनावी ताल ठोक चुके प्रद्युम्न सिंह उर्फ हेप्पी बन्ना ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल को थाम लिया है। इस खबर से कांग्रेस और भाजपा में चर्चाएं शुरू हो गई लेकिन दोनों ही पार्टियों के जिलाध्यक्षों ने इस तरह की जानकारी से इन्कार करने के कारण अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि हेप्पी ने भाजपा का दामन थामा या नहीं।
इस आशय की खबरें आज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। लोग हेप्पी बन्ना को भाजपा का दामन थामने पर बधाईयां दे रहे है। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के पौत्र हेप्पी बन्ना ने पिछली बार मांडल विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। हेप्पी बन्ना की पकड़ मजबूत बताई गई लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल जाट ने हेप्पी बन्ना के साथ ही भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर और भाजपा के ही बागी उदयलाल भडाणा को पछाड़ते हुए जीत हांसिल की थी। हेप्पी बन्ना ने कांग्रेस से टिकट मांगा तो वे बागी मैदान में उतरे। चुनाव के बाद वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे लेकिन कुछ समय से चर्चाएं चल रही है कि वे भाजपा में शामिल होंगे। आज शोसल मीडया पर उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें तेजी से वायरल हुई है और लोग उन्हें बधाईयां भी दे रहे है।
विदेश में है हेप्पी :
कांग्रेस नेता और मांडल से विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रद्युम्न सिंह इस समय भारत में नहीं बताए गए है। सूत्रों की माने तो वे दीपावली के दूसरे दिन ही उदयपुर से परिजनों के साथ दिल्ली होते हुए विदेश यात्रा पर गए है और तीन दिन बाद उनके भारत लौटने की संभावना है। इसके चलते इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि हेप्पी बन्ना ने कांग्रेस को बाय-बाय किया है या नहीं ? 
मची खलबली : 
सोशल मीडिया पर आज जैसे ही कांग्रेस के नेता प्रद्युम्न सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबर वायरल हुई । राजनीतिक हल्कों में खलबली मच गई। कांग्रेस में इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि पहले जहां वे निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे अब वे भाजपा से कांग्रेस के सामने चुनाव लड़ेंगे। वहीं भाजपा के प्रमुख दावेदार पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर कहां से चुनाव लडेंगे। लोगों में चर्चा है कि अगर प्रद्युम्न सिंह मांडल से चुनाव लड़ेंगे तो फिर गुर्जर को नई जगह तलाशनी होगी। ऐसे में कांग्रेस के प्रत्याशी को भी कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है।
मेरी जानकारी में नहीं : शर्मा
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा से हलचल ने इस संबंध में जानकारी चाही कि क्या प्रद्युम्न सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी है? तो उनका कहना था कि इस बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। उन्हें भी सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी मिली है। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है?
मुझे नहीं पता, प्रद्युम्न सिंह भाजपा में आये या नहीं : तेली
भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने बीएचएन को बताया कि सोशल मीडिया पर बीजेपी में प्रद्युम्न सिंह कि शामिल होने की खबरें वायरल हुई है लेकिन मुझे इस तरह की कोई जानकारी नहीं है कि हेप्पी बन्ना ने भाजपा जोईन कर ली है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना