सुवालका समाज द्वारा 104 यूनिट रक्तदान

 

भीलवाड़ा । अखिल राजस्थान सुवालका संघ ट्रस्ट भीलवाड़ा, चित्तौड़, राजसमंद के तत्वावधान में राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की जन्म जयंती आज बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई।
                 कार्यक्रम संयोजक मुकेश सुवालका (दुदला) व सांवरमल सुवालका (ककरोलिया घाटी) ने बताया कि सर्वप्रथम आज प्रातः पुराना बस स्टेण्ड स्थित सहस्त्रबाहु सर्किल पर समाजजनों द्वारा  भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की मूर्ति पर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर, माल्यार्पण किया गया।  तत्पश्चात सुवालका छात्रावास में भगवान सहस्त्रबाहु की महाआरती का आयोजन व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर में युवाओं द्वारा 104 यूनिट रक्तदान किया गया। भीलवाड़ा बल्ड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहित किया। समाज के युवाओं व महिलाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। किसी ने पहली बार, तो किसी ने 20वीं बार रक्तदान किया।
                 शाम को सुवालका महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा सहस्त्रबाहु सर्कल पर 251 दिए प्रज्वलित कर दीपदान व रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली, सभापति राकेश पाठक, उपसभापति रामलाल योगी, महामंत्री बाबूलाल टांक सहित सुवालका समाज कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सैकड़ों समाजबंधू उपस्थित थे।
 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना