मूकबधिर युवती से चार युवकों ने किया दुष्कर्म

 


 उदयपुर । जिले में एक मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह पांच महीने की गर्भवती भी है। शहर के एमबी अस्पातल में पुलिस ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद से पीड़िता के बयान लिए। इस दौरान हैरान करने वाली बात सामने आईं। पीड़िता ने एक्सपर्ट को बताया कि उसके साथ चार युवकों ने अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया है। पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने का खुलासा भी हैरान करने वाला है। 

दरअसल, कुछ दिन पहले शहर के विवेक पार्क के पास लोगों ने मूकबधिर युवती को लावारिस हालत में घूमते हुए देखा था। उन्होंने इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी को दी। जिसके बाद उसे एक सखी सुरक्षा शेल्टर होम में रखवाया दिया गया। कुछ दिन पहले उसे यहां से सेवा मंदिर भेज दिया था। बुधवार देर रात पीड़िता ने सेवा मंदिर की दीवार कूदकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसक पैर टूट गया।

गुरुवार सुबह उसे एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान जांच में उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लग सकी। इसके बाद पीड़िता के बयान लेने के लिए साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट को बुलाया गया। इस दौरान पीड़िता ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। 

पीड़िता ने इशारों में बताया कि उसके साथ चार युवकों ने अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों की तस्वीरें देखकर उन्हें पहचान भी लिया है। जिनमें से एक आरोपी भी मूकबधिर है। बाकी आरोपी उसके साथी हैं। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता के बयान ले लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

देवा गुर्जर की गैंगवार में हत्या, विरोध में रोडवेज बस में लगाई आग !

देवा गुर्जर हत्या का मुख्य आरोपी दुर्गा गुर्जर गिरफ्तार 3 साथी भी पकड़े गए

कन्या हत्याकांड- भीलवाड़ा में साली की हत्या कर भागे जीजा ने एमपी में दी जान, मार कर मरुंगा का एफबी पर लगाया था स्टेटस

छोटे भाई की पत्नी के साथ होटल में रंगरलियां मना रहा था पुलिसकर्मी, सिपाही पत्नी ने पकड़ा और कर दी धुनाई

डांग के हनुमान मंदि‍र के सरजूदास दुष्‍कर्म के आरोप में गि‍रफ्तार, खाये संदि‍ग्‍ध बीज, आईसीयू में भर्ती

पुष्पवर्षा के लिए जयपुर से हेलीकॉप्टर रवाना

चारभुजा के लिए पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर मौत