पार्टी का नेतृत्व करने वाले सदस्यों को नियम और कानून की जानकारी का पाठ पढ़ायें-डॉ. जोशी

 

भीलवाड़ा (हलचल/अंकुर)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने विधानसभा में आ रहे बार-बार गतिरोध को लेकर कहा कि विधानसभा नियम और कानून के तहत चलती है। इसकी जिम्मेदारी विधानसभा अध्यक्ष की होती है और नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी सदस्यों की होती है। पार्टी के नेतृत्व करने वाले लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने सदस्यों को नियमा व कानून के बारे में जानकारी दें। सदस्य नियम और कानून का पालन करेंगे तो प्रभावशाली ढंग से कार्रवाई चलेगी।
सी.पी.जोशी आज भीलवाड़ा में आचार्य महाश्रमण के दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि संसदीय लोकतंत्र में तीन सूत्र आचार्य महाश्रमण ने बताए है सदाचार, नैतिकता और नशा मुक्ति। अगर वो आत्मसात नहीं करेंगे तो वोट देने का जो अधिकार है उसका दुरूपयोग हो जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि अगर भारत के लोग इस सूत्र को आत्मसात करते है तो संसदीय लोकतंत्र मजबूत होगा और वैचारिक आधार पर लोग वोट देंगे। वैचाारिक आधार पर जो पार्टी चुनकर आयेगी वो देश की नीतियां बनाकर देश को आगे बढ़ाने में प्रभावशाली ढंग से काम कर पायेंगे। इससे पहले डॉ. जोशी ने आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर अशीर्वाद लिया। इस मौके पर डॉ.जोशी के साथ ही पूर्व मंत्री और विधायक रामलाल जाट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा का अभिनंदन किया गया। 
उधर, आज सुबह डॉ. जोशी नाथद्वारा से रवाना होकर भीलवाड़ा पहुंचे। रास्ते में कारोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशी का अभिनंदन किया। पुर बाईपास पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। जोशी की अगवानी करने के लिए भीलवाड़ा की सीमा पर रामपाल शर्मा, रामलाल जाट, महेश सोनी और विवेक धाड़क भी पहुंचे। जोशी बाद में जयपुर के लिए प्रस्थान कर गये। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना