किसान सम्मेलन में बोले पूर्व मंत्री गुर्जर राहत कार्य नहीं तो सरकार के खिलाफ आंदोलन

 


 

भगवानपुरा ( कैलाश शर्मा ) बागोर मंडल की जोरावरपुरा पंचायत  धोली मंगरी के देवनारायण  मंदिर परिसर में किसान मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया ।

मांडल मंडल महामंत्री संजय कुमार टेलर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली , विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर ,मुख्य अथिति उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, महिला जिला अध्यक्ष मंजू शर्मा, मांडल विधानसभा प्रभारी कन्हैयालाल खटोड़, करेड़ा प्रधान राजेंद्र सरगरा, जिला महामंत्री मुरलीधर जोशी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष मणिराज सिंह थे । पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है, मोदी सरकार ने  "किसान सम्मान निधि" के माध्यम से किसानों के जीवनस्तर को उपर उठाने के लिए बहुत ही सराहनीय कदम उठाए हैं, इसके विपरीत राज्य कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के हितों पर कुठाराघात करने में कोई अवसर नही छोडी है, किसान कर्ज माफी का वादा कर सत्ता में आते ही कांग्रेस ने बिजली बिल बढ़ाकर किसानों पर दोहरी मार की है, तरह तरह के चार्ज जोड़कर किसानों पर अतिरिक्त भार डाला है, मेरे माण्डल विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में कही कम , कही ज्यादा और असमय बारिश के कारण किसानों की फसले बर्बाद हो चुकी है सरकार की तरफ से अब तक न कोई गिरदावरी हुई है न खराबे का आंकलन हुआ है अगर समय रहते किसानो के लिए राहत कार्य प्रारंभ नही किया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में पार्टी संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए अपना सर्वस्व पार्टी को देने के लिए कहा।

इस अवसर पर बागोर मंडल अध्यक्ष  श्रवण सिंह , सुवाणा मंडल अध्यक्ष  लादुलाल जाट बागोर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नाथूलाल गुर्जर प.स. सदस्य गोपीलाल  गुर्जर ,प्रतिक शर्मा, बागोर महामंत्री राजमल जीनगर, सुखदेव  गुर्जर , पुर्व मंडल अध्यक्ष बाबुलाल  आचार्य,बेमाली सरपंच प्रतीनिधी लादु लाल लौहार, सीड़ीयास  के पूर्व सरपंच देवीलाल गुर्जर,सुवाणा किसान मोर्चा  मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर , एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखदेव बैरवा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दया राम गाडरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी कंवर,भाजपा वरिष्ठ नेता मुरलीधर जाट चांखेड़, बालूराम देवपुरा, खुबीराम सेठिया,तुलसीराम  जीनगर, मदन  लौहार, महावीर आचार्य, सुनिल देवपुरा, बक्शु गुर्जर , गंगाराम गुर्जर , जमनालाल शर्मा बालू  सेन, लेहरू  शर्मा, बालुराम जाट , शिव सिंह , मोहन गुर्जर , राजु लौहार , अंबालाल जाट , बक्शु लाल गाडरी , शंकर लाल गुर्जर ,  रामसुख गुर्जर , रोशन गुर्जर ,जेपी लौहार, मगनाराम गुर्जर , नटवर सोनी, जमनालाल जाट, मेवा लाल खटीक ,मांगीलाल गुर्जर , प्रहलाद सेन, विरेंद्र प्रताप सिंह, कन्हैया लाल खटीक, शिवलाल जोशी सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना