बांगड़ अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन, डॉक्टर का पुतला फूंका, विधायक अवस्थी भी पहुंचे मौके पर

 

 भीलवाड़ा (हलचल )। भीलवाड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन विजय पांडे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए बृजेश बांगड़ अस्पताल के खिलाफ परिजनों ने बुधवार को अस्पताल के बाहर डॉक्टर के पुतले के साथ प्रदर्शन और नारेबाजी की। बाद में डॉक्टर का पुतला भी फूंका गया। 
 परिजनोंं का कहना है कि विजय पांडे की मौत का जिम्मेदार बृजेश बांगड़ अस्पताल है। इसी के चलते आज अस्पताल के बाहर धरना देकर डॉक्टर के पुतले के साथ नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। पांडे के भाई संजय पांडे ने  मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। प्रदर्शन में महिलायें भी शामिल थी। इनके हाथों में नारे लिखी तख्तियां भी थी।  बाद में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पांडे की मौत का जिम्मेदार बताये जा रहे डॉक्टर का पुतला फूंका। उधर, प्रदर्शन को देखते हुये एसडीएम ओमप्रभा और सुभाषनगर थाना का जाब्ता मौके पर स्थिति संभाले हुये हैं। शहर विधायक विट्टलशंकर अवस्थी भी मौके पर पहुंचे हैं जो समझाइश कर रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना