केजरीवाल ने किया ऐलान कि अगर बनी AAP की सरकार, ताे मिलेगा मुफ्त में इलाज और अनाज

 

लुधियाना. पंजाब Congress में मची कलह के बीच AAP राज्य में धांसू एंट्री की योजनाओं पर काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने दो दिवसीय पंजाब यात्रा के आखिरी दिन कई बड़ी घोषणाएं कर दीं। मीडिया से चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर गरीबों को मुफ्त अनाज और अच्छा इलाज दिलवाया जाएगा। हालांकि अभी उन्होंने पंजाब में CM कैंडिडेट का नाम उजागर करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि समय आने पर बताया जाएगा। बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। केजरीवाल के साथ आप सांसद भगवंत सिंह मान भी मौजूद थे।

16000 पिंड क्लीनिक खोले जाएंगे
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर ही पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। पंजाब में 16000 मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, इन्हें यहां पिंड क्लीनिक कहा जाएगा। पंजाब के लोगों को हेल्थ कार्ड भी जारी किए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP की सरकार बनने पर जितने भी सरकारी अस्पताल हैं, सभी एयर कंडीशन कराए जाएंगे। साथ ही बड़े स्तर पर और भी सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि सभी सड़क दुर्घटना पीड़ितों का मुफ्त इलाज होगा। 

 पंजाब कांग्रेस में मची कलह का मिल सकता है लाभ
पंजाब Congress में मची कलह का AAP को फायदा मिल सकता है। बता दें कि मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot SinghSidhu) ने नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था। सिद्धू ने अपना रिजाइन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भेजा है। इस्तीफे के बाद सिद्धू ने कहा- पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

कन्या हत्याकांड- भीलवाड़ा में साली की हत्या कर भागे जीजा ने एमपी में दी जान, मार कर मरुंगा का एफबी पर लगाया था स्टेटस

डांग के हनुमान मंदि‍र के सरजूदास दुष्‍कर्म के आरोप में गि‍रफ्तार, खाये संदि‍ग्‍ध बीज, आईसीयू में भर्ती

चारभुजा के लिए पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर मौत

भीलवाड़ा से गिरफ्तार हनी गर्ल जोया, देवास ले गई पुलिस, 3 दिन के रिमांड पर

गुर्जर ने सांवरिया जी के लिए हेलीकॉप्टर से भरी उड़ान

तलवार उठाई और नौ साल की चचेरी बहन का सिर धड़ से कर दिया अलग

पत्नी पीहर गई थी, बेटी को स्कूल छोडऩे के बाद फंदे पर झूल गया रेडीमेड कपड़ा व्यापारी