एमपी के युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

 


 भीलवाड़ा हलचल। मध्यप्रदेश के एक युवक की यहां अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर यह बताया गया है कि युवक को बुखार था। इसके चलते उसे भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है, उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। 
प्रताप नगर थाने के दीवान सत्यकाम ने हलचल को बताया कि हिमरखेड़ा, कटनी निवासी अवधेश सिंह 22 पुत्र अज्ञान सिंह यहां रिलायंस मॉल के पीछे कहीं काम करता था। उसे बुखार आने से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बीती देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुये मृतक के परिजनों को सूचना दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। 
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना