पेट्रोल और डीजल अभी 5 रुपये और हो सकते हैं महंगे, LPG की कीमत भी बढ़ेगी, माल भाड़ा में होगा इजाफा

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (ब्रेंट क्रूड) एक बार फिर 80 डॉलर के करीब पहुंच गया है। इसके साथ ही कच्चा तेल तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले अक्तूबर 2018 में ये 78.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा था। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम पांच रुपये तक बढ़ सकते हैं। ईंधन विशेषज्ञों ने यह अनुमान जताया है।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट (करेंसी व एनर्जी रिसर्च) अनुज गुप्ता ने हिन्दुस्तान को बताया कि बीते एक महीने में कच्चा तेल 69.70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। एक महीने में कच्चे तेल में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमत में कमी की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि दुनियाभर में टीकाकरण की रफ्तार तेज होने से कच्चे तेल की मांग बढ़ी है। मांग बढ़ने के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे कीमत में और तेजी आने की आंशका है। इसका असर भारतीय तेल बाजार पर पड़ना तय है। भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत में पांच रुपये की बढ़ोतरी आने वाले महीने में देखने को मिल सकती है

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना