सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी की कीमत में भी गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं रेट

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वायदा बाजार में बुधवार को सोने के रेट में मामूली तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 25 रुपये यानी 0.05 फीसद की तेजी के साथ 45,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में सोने का रेट 45,956 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अक्टूबर, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 47 रुपये यानी 0.10 फीसद की तेजी के साथ 45,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 45,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

फरवरी, 2022 में डिलिवरी वाले सोने का रेट नौ रुपये यानी 0.02 फीसद की तेजी के साथ 46,149 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 46,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 34 रुपये यानी 0.06 फीसद की गिरावट के साथ 60,430 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 60,464 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह, मार्च, 2022 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 71 रुपये यानी 0.12 फीसद की टूट के साथ 60,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च, 2022 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 60,971 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 2.20 डॉलर यानी 0.13 फीसद की तेजी के साथ 1,739.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। स्पॉट मार्केट में सोने का रेट 4.79 डॉलर यानी 0.28 फीसद की बढ़त के साथ 1,738.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.01 डॉलर यानी 0.04 फीसद की तेजी के साथ 22.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.05 डॉलर यानी 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 22.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना