बीच बाजार रेडिमेड गारमेंटस शोरूम भभका, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

 


  भीलवाड़ा हलचल। शहर में स्टेशन रोड स्थित एक रेडिमेड गारमेंट्स में रविवार रात अचानक आग लग गई। घटना के वक्त शोरूम बंद था। अंदर से धुआं निकलता देखकर लोगों ने पुलिस व दमकल के साथ ही शोरूम संचालक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया। 
शहर कोतवाली थाने के सहायक उप निरीक्षक सोहनलाल शर्मा ने हलचल को बताया कि स्टेशन रोड़ स्थित वद्र्धमान वस्त्रालय नामक शोरूम रविवार रात बंद था। रात करीब सवा ग्यारह-साढ़े ग्यारह बजे के  आस-पास लोगों की नजर शोरूम पर पड़ी तो अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया।  इसकी सूचना कोतवाली पुलिस, दमकल व शोरूम संचालक को दी गई। शोरूम संचालक ने मौके पर पहुंच कर शोरूम को खोला तो अंदर आग लगी मिली। धुआं भरा हुआ था। इस बीच मौके पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किये। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया गया। अभी न तो आग लगने के कारण सामने आये और न ही आग से हुये नुकसान का खुलासा हो सका। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना