रामानंद सागर की रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का निधन, लक्ष्मण ने दी श्रद्धांजलि, लंबे वक्त से थे बीमार

 

हाल ही में टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक के निधन की दुखद खबर सामने आई थी। इसके बाद मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के पौराणिक टीवी शो 'रामायण' (Ramayan) में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

हार्ट अटैक के चलते हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 83 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार (05 अक्टूबर) की रात को हार्टअटैक से निधन हो गया। बता दें कि बीते लंबे वक्त से अरविंद उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वहीं वो पिछले कुछ वक्त से चलने में भी असमर्थ हो गए थे। 

'लक्ष्मण' ने किया ट्वीट
रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने अरविंद के निधन पर शोक जाहिर किया है। सुनील ने ट्विटर पर लिखा, 'बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैंने अपने पिता समान, मेरे गाइड और बेहतरीन इंसान को खो दिया।'  सुनील लहरी के अलावा भी कई सेलेब्स और फैन्स ने अरविंद को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज