राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जयंती मनाई

 

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) सवाईपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई | भारत के इतिहास में दो अक्टूबर के दिन का एक खास महत्व है | यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था | उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई थी | वही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था | उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे | उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया था | सवाईपुर विद्यालय में विद्यालय स्टाफ ने गांधी व शास्त्री जयंती मनाई | इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रधानाचार्य राधेश्याम सुथार रहे | शिवराज मीणा ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डाला | कार्यक्रम का संचालन अमृता शर्मा ने किया | इस दौरान शारीरिक शिक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा, सत्यप्रकाश भारद्वाज, अनिल शर्मा, रेखा शर्मा, अर्चना अग्रवाल, हरवती पाल, शारदा सुखवाल, पदमा सुखवाल, सुनिता साहु आदि स्टाफ मौजूद रहा ||

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज