Flying car in India: घंटे का सफर मिनटों में पूरा करेगी फ्लाइंग कार, यहां जानिए सभी सवालों का जवाब

 

नई दिल्ली, । Flying car in India: आपको गुड़गांव या नोएडा से दिल्ली जाने या वहां से वापस आने में घंटों जाम में बताने पड़ते हैं। तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उड़ने वाली कार के जरिए इस तरह की छोटी दूरियां बिना किसी जाम के कुछ ही मिनटों में पूरी कर सकेंगे। हाल ही में भारत के कुछ युवाओं की स्टार्टअप टीम विनाटा एयरोमोबिलिटी ने हाइब्रिड फ्लाइंग कार तैयार की है। इसे आने वाले समय में पूरी दुनिया में शहरों में ट्रांसपोर्ट के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपनी हाइब्रिड फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया। उन्होंने इसे एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार आने वाले समय में आम लोगों और मेडिकल इमरजेंसी सर्विसेज में एक जगह से दूसरी जगह जल्द से जल्द पहुंचाने में काफी उपयोगी साबित होगा। आपको ये हाइब्रिड फ्लाइंग कार कब मिल सकेगी, कैसे चलेगी, इससे सफर में कितना खर्च आएगा इस तरह के कई सवाल आपके मन में होगे। आइये कंपनी के सीईओ, योगेश रामनाथन (Yogesh Ramanathan) से जानते हैं आपके सभी सवालों के जवाब।

 

सवाल- 1. हाइब्रिड फ्लाइंग कार तकनीक क्या है। इसकी क्या खासियत है और इसके क्या फायदे हैं?

जवाब- हाइब्रिड फ्लाइंग कार अर्बन ट्रांसपोर्ट का भविष्य है। आने वाले समय में ये शहरों में एक जगह से दूसरी जगह जल्द पहुंचने का सबसे सफल माध्यम होगा। हाइब्रिड फ्लाइंग कार में टेकऑफ और लैंडिंग के लिए इलेक्ट्रिक और सफर के लिए बायोफ्यूल का इस्तेमाल होगा।

सवाल- 2. दुनिया में किसी भी देश में अभी ये तकनीक इस्तेमाल हो रही है क्या। कौन कौन से देश इसे लेकर तैयारी कर रहे हैं?

जवाब-दुनिया में दो सौ से ज्यादा कंपनियां इस तकनीक पर काम कर रही हैं। इस तकनीक पर बने प्रोडक्ट जल्द ही आपको अमेरिका और इटली में देखने को मिलेंगे। एशिया में हम इस तकनीक पर काम कर रहे हैं। इंडिया में हाल ही में हमने इस तरह का प्रोटोइप बनाने में सफलता पाई है।

सवाल- 3. भारत में हाइब्रिड फ्लाइंग कार तकनीक के इस्तेमाल की कितनी संभावना है। किन सेक्टर्स में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा?

 

जवाब-हाइब्रिड फ्लाइंग कार वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग तकनीक पर काम करती है। भारत के कई बड़े शहरों में जाम की समस्या है। यहां ये तकनीक काफी उपयोगी साबित होगी। हम हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक तकनीक पर काम कर रही है। ये दो सीटों वाली फ्लाइंग कार होगी। आने वाले दिनों में भारत में भी हाइब्रिड फ्लाइंग कार, फ्लाइंग बाइक, फ्लाइंग टैक्सी जैसी सुविधाएं देखने को मिलेगी। इन उड़ने वाली कारों का फायदा सभी सेक्टर्स को मिलेगी।

 

jagran josh

सवाल- 4. भारत सरकार ने इस तकनीक को लेकर कैसी प्रतिक्रिया दी है। नई एविएशन पॉलिसी से इस हाइब्रिड कार के इस्तेमाल को बढ़ावा देने में कैसे आसानी होगी?

जवाब-हमने हाल ही में अपने प्रोडक्ट भारत सरकार को दिखाए हैं। वो इस तकनीक को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि इस तरह की हाइब्रिड कारों के लिए सरकार जल्द ही पॉलिसी ला सकती है। हम लगातार उनके संपर्क में हैं । सरकार की डोन पॉलिसी इस दिशा में काफी सकारात्मक कदम है। इसके चलते आने वाले समय में भारत दुनिया में 2030 तक ड्रोन हब बनने वाला है।

सवाल- 5. ये सर्विस भारत में कब तक शुरू हो सकती है?

जवाब- 2023 तक में हम फुल स्केल प्रोटोटाइप पेश करेंगे। उम्मीद है 2025 तक आम लोग इस तरह की सुविधा का फायदा ले सकेंगे। छोटी दूरी के सफर के लिए ये उड़ने वाली कारें काफी उपयोगी होंगी । कंपनी का प्रयास है कि डेढ़ सौ किलोमीटर तक की दूरी को आधे घंटे से 45 मिनट में पूरी की जा सके।

सवाल 6. हाइब्रिड फ्लाइंग कार तकनीक कॉमर्शियल तौर पर कितनी सफल होगी और इससे किस तरह के काम किए जा सकेंगे?

 

जवाब-भारत बहुत बड़ा देश है। यहां कई शहरों में छोटी सी दूरी तय करने के लिए लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। सड़क या ट्रेन की तुलना में लोगों के लिए हाइब्रिड फ्लाइंग कार बेहतर विकल्प साबित होगी। आने वाले समय में बाजार में प्रोडक्ट और मांग बढ़ने से ये सुविधा उपलब्ध कराने की लागत में भी कमी आएगी।

सवाल 7. एक किलोमीटर के सफर के लिए लगभग कितना खर्च आएगा?

 

जवाब-वर्तमान अनुमान के मुताबिक हाइब्रिड फ्लाइंग कार के इस्तेमाल में एक किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लगभग 50 रुपये तक का खर्च आ सकता है?

सवाल 8. ये हाइब्रिड फ्लाइंग कार किन सेक्टर्स को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा सकती हैं?

लोगों के सफर को आसान करने के साथ ही मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं को एक जगह से दूसरी जगह जल्द पहुंचाने में इसका इस्तेमाल हो सकता है। कार्गो में भी इनका इस्तेमाल हो सकता है।

 

Ques- 9. कंपनी के बारे में कुछ बताएं। हाइब्रिड फ्लाइंग कार को लेकर कंपनी की क्या तैयारी है?

जवाब- Vinata Aeromobility पिछले कुछ सालों से एयर मोबिलिटी की फील्ड पर काम कर रही है। हमने हाल ही में full Autonomous Hybrid car बनाने में सफलता पाई है। कंपनी जल्द से जल्द इसे बाजार में लाने के लिए प्रयास कर रही है।(जागरण) 

jagran josh

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा