इलेक्ट्रीशियन ने सल्फोस खाकर दी जान

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर के सुभाषनगर इलाके में एक इलेक्ट्रीशियन ने शुक्रवार सुबह सल्फोस का सेवन कर लिया, जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 
हैड कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह ने बीएचएन को बताया कि सुभाषनगर निवासी मनीष रॉय श्रीवास्तव 40 इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है। अभी वह मां व छोटे भाई ललित रॉय के साथ रह रहा था। मनीष की शादी नहीं हुई थी। 
शुक्रवार सुबह मनीष ने घर में ही सल्फोस का सेवन कर लिया। इससे तबीयत बिगड़ गई। इसका पता चलने पर मनीष को उसके भाई ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही मनीष रॉय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दीवान सिंह ने बताया कि खुदकुशी के कारण सामने नहीं आये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार