चुनावी रंजिश में सरपंच पति को जिंदा जलाया

 


रीवा.

रीवा में चुनावी रंजिश में सरपंच पति को जिंदा जला दिया। इससे पहले आरोपियों ने उसे कुर्सी से बांधा फिर करंट के झटके दिए। शुक्रवार सुबह जला हुआ शव पोल्ट्री फार्म पर मिला। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना पनासी ग्राम पंचायत की है। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का मानना है कि चुनावी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

पनासी से बृजराज कुमार हाल ही में पंचायत चुनाव जीतकर सरपंच बनी हैं। गुरुवार को उनके पति जितेंद्र सिंह पाेल्ट्री फॉर्म पर गए थे। देर रात तक वह नहीं लौटे। परिजनों ने सोचा कि शायद वे वहीं रुक गए हैं। सुबह भी जब वे नहीं लौटे, तो परिजन पोल्ट्री फॉर्म पर पहुंचे। यहां पोल्ट्री फॉर्म में आग लगी थी। आशंका है कि जिंदा जलाने से पहले आरोपियों ने जितेंद्र को कुर्सी से बांधा। उसे करंट लगाया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए केरोसिन डालकर जलाया है। पास ही केरोसिन का खाली डिब्बा भी मिला है। शव के हाथ बिजली के तार से बंधे मिले हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज