अवैध संबंध का शक, पति ने पत्नी और उसके दोस्त को पेड़ से बांधकर सात घंटे तक जमकर पीटा

 


  बांसवाड़ा जिले में एक पति ने पेड़ से बांधकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी को उसके दोस्त के साथ देखकर बैखलाए पति ने दोनों को पेड़ से बांध लिया। इसके बाद दोनों की लाठियों सात घंटे तक बांधकर खूब पीटा। इस पूरा घटना ने किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीडिया शुक्रवार देर रात सामने आया। जिसके बाद पीड़ित पत्नी और आरोपी पित के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद महिला के परिजनों से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला अवैध संबंध के शक को लेकर हुआ है। पीड़ित महिला अपने दोस्त के साथ मौसेरी सास के घर गई थी। दोनों को साथ देकर उसे लगा कि उनके बीच प्रेम संबंध है। शक के आधार पर उसने दोनों को बंधक बना लिया। साथ ही महिला के पति और ससुराल वालों को भी बुला लिया। मौके पर पहुंचे पति ने दोनों को पेड़ से बांधकर करीब सात घंटे तक पीटा। 

रास्ते में मिल गया था दोस्त 
पीड़ित महिला चंपा ने बताया कि वह 24 जुलाई को किसी काम से घाटोल कस्बे में गई थी। जहां उसे उसका पुराना दोस्त देवीलाल मिल गया। दोनों ने कुछ देर बातचीत की इसके बाद देवीलाल ने चंपा को उसकी मौसेरी सास के छोड़ने की बात कही। चंपा उसके साथ वहां चली गई। इसके बाद पूरा घटनाक्रम हुआ। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।  

भाजपा नेता ने प्रियंका पर साधा निशाना 
घटना को लेकर भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज कांग्रेस महासचिव  प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- राजस्थान के बांसवाड़ा में एक महिला के साथ अत्याचार की पराकाष्ठा देखिए प्रियंका गांधी जी, क्या यही है लड़की हूं लड़ सकती हूं? बता दें कि उत्तरप्रदेश विस चुनाव में प्रियंका ने लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा दिया था।  

आयोग ने लिया संज्ञान
इधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी राजस्थान को पत्र लिखकर केस दर्ज करने की बात कही है। साथ ही आयोग ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित के लिए बेहतर इलाज और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की है।



 

  •  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना