वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश, हिमाचल का पायलट शहीद

 


राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के पायलट की मौत हो गई। मंडी जिले के संधोल का पायलट इस विमान को उड़ा रहा था। पायलट की पहचान मोहित पुत्र राम प्रकाश निवासी संधोल मंडी के रूप में हुई है। पिता सेना में कर्नल के पद से सेवानिवृत हैं।

इन दिनों चंडीगढ़ में रह रहे हैं। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार संभवत: चंडीगढ़ में ही होगा। ऐसी सूचना है। मोहित 15 दिन पहले ही अपने गांव आया था। विमान में दो पायलट सवार थे और इस दुखद हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए। मिग विमान के नीचे गिरते ही इसमें आग लग गई और ये धू-धू कर जलने लगा।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा