जोमैटो के डिलीवरी बॉय की हत्या, डिलीवरी देने जा रहा था

 


इंदौर .

जोमैटो के डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई। वह ऑर्डर लेकर डिलीवरी देने जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोका और चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में डिलीवरी बॉय खुद ही करीब डेढ़ किमी बाइक चलाकर अरविंदो अस्पताल पहुंचा। बाद में उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। घटना में लूट की नीयत से चाकू मारने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हत्या का ये मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक सुनील (24) पुत्र अमृतलाल वर्मा है। वह मूल रूप से ब्यावरा के पास का रहने वाला था। इंदौर में बर्फानी धाम क्षेत्र में रह रहा था। उसका छोटा भाई रवि भी इंदौर में डिलीवरी बॉय का काम करता है। सुनील जोमैटो में काम करता था। गुरुवार रात वह ऑर्डर लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में उसके साथ वारदात हो गई। सुनील कुछ माह पहले ही इंदौर काम करने आया था। उसके पिता किसान है।

 पुलिस के मुताबिक सुनील करोल बाग कॉलोनी में ऑर्डर की डिलीवरी देने जा रहा था। बाणगंगा TI राजेंद्र सोनी ने बताया कि वह स्कीम 78 स्थित येलो कैफे से ऑर्डर की डिलीवरी के लिए निकाला। करोलबाग के समीप रास्ते में उसे तीन युवकों ने रोका और चाकू मारे। जहां की घटना बताई वहां चेक किया तो 800 मीटर दूर सर्विस लेन में उसका जोमैटो का बैग मिला। जहां घटना हुई है वहां निर्माणाधीन रोड है। वहां न तो घर है न ही स्ट्रीट लाइट। जिन्होंने युवक को चाकू मारे वह वहां पहले से खड़े थे। किसी के द्वारा पीछा करने की बात भी सामने नहीं आई है। 

सुनील के परिजन कमल वर्मा ने बताया, चाकू लगने से लहूलुहान हालत में ही सुनील घटना स्थल से करीब डेढ़ किमी दूर अस्पताल पहुंचा। रोड के दूसरी तरफ गाड़ी खड़ी कर वह रोड क्रॉस कर अरविंदो अस्पताल पहुंचा और गार्ड को घटना के बारे में बताया। बाद में सुनील के भाई को फोन पर इस घटना की जानकारी मिली। अरविंदो अस्पताल से सुनील को एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज