बाड़े की जाली काटकर चोर ले गये 30 बकरे, दहशत में ग्रामीण

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले में पशु चोरी की वारदातों में भी तेजी से बढौत्तरी हो रही है। आये दिन चोर पशु चुरा ले जा रहे हैं। ऐसी ही एक और वारदात को चोरों ने कायमपुरा गांव में अंजाम देकर बाड़े से 30 बकरे चुरा लिये। फूलिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
कायमपुरा (सांगरिया) निवासी चिराग खां पुत्र उम्मेद खां कायमखानी ने फूलिया थाने में रिपोर्ट दी कि उनके घर से करीब 200 फीट दूरी पर बाड़ा बना है। इसके चारों और जाली व खंभे लगा रखे हैं। एक कमरा भ बना है। बाड़े में परिवादी के बड़े भाई मुस्ताक खां के 12-12 माह के तीस बकरे बंधे रहते हैं। बीती रात चोरों ने बाड़े पर लगी लोहे की जाली काटकर तीस बकरे चुरा लिये। सुबह साढ़े पांच बजे चोरी का पता चला। परिवादी का कहना है कि चोरों ने फोर व्हीलर का उपयोग इस वारदात में किया और बकरों को वाहन में भरने के दौरान चोरों ने गुटखे भी खाये। इसके मौके पर निशान मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार