रेलवे ओवरब्रिज का कार्य कर रही कंपनी का 800 किलो सरिया चोरी

 भीलवाड़ा बीएचएन। जौधड़ास चौराहे पर रेलवे ओवरब्रिज का कार्य कर रही कंपनी का करीब 800 किलो सरिया चोरी हो गया। इसे लेकर कंपनी के मैनेजर ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दी, जिसमें ठेकेदार के मजूदरों पर चोरी का शक जाहिर किया है। 
पुलिस ने बताया कि मारवाड़ मेटल्स प्रा.लि. के मैनेजर शैलेंद्रसिंह ने रिपोर्ट दी कि  कंपनी जौधड़ास चौराहे के पास रेलवे ओवरब्रिज का कार्य कर रही है। कंपनी के अस्थाई ऑफिस 200 फीट रिंग रोड ओस्तवाल एंपायर के पास है, जहां सरिया का स्टॉक पड़ा है। इसमें से थोड़ा-थोड़ा रक रोज सरिया चोरी हो रहा है। अब तक साइट से 700 से 800 किलो सरिया चोरी हो चुका है। मैनेजर ने चोरी का शक ठेकेदार के मजदूर ब्रजराज जाटव, हरिओम, भूपेंद्र व रवि पर जाहिर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार