गहलोत ने कहा- सिर्फ राहुल ही दे सकते हैं मोदी को चुनौती, कांग्रेस में नए युग की शुरुआत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सिर्फ राहुल गांधी ही नरेंद्र मोदी सरकार को चुनौती दे सकते हैं। इस वजह से हम अंतिम क्षणों तक उन्हें मनाने की कोशिश करते रहे। मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। इस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह एक नई शुरुआत है। हम मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई देते हैं और हम उनके साथ मिलकर पार्टी को मजबूती देने के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम अंतिम मिनट तक राहुल गांधी को मनाते रहे। ताकि वह पार्टी अध्यक्ष बने क्योंकि हमें लगता है कि वह अकेले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को चुनौती दे सकते हैं।
| ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें