देशभर में 27,254 नए केस और 219 मौतें दर्ज, 20 हजार से ऊपर मामले सिर्फ केरल से

 


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों संक्रमण के 27,254 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इससे एक दिन पहले 28 हजार से ऊपर मामले सामने आए थे। वहीं, ताजा मामलों में से 20 हजार से ज्यादा केस सिर्फ केरल से दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटों में 219 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है, जिसमें से 67 मौतें केरल में हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 37,687 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कुल रिकवरी का आंकड़ा 3,24,47,032 पहुंच गया है। इसके अलावा अब तक देश में कुल 3,32,64,175 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 3,74,269 सक्रिय मामले हैं और 4,42,874 लोगों की मौत हो चुकी है।

केरल में नहीं सुधर रही स्थिति

देश के अन्य राज्यों की तुलना में केरल में स्थिति अभी नहीं सुधरी है। यहां लगातार 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य के आंकड़ों के मुताबिक, केरल में अभी कोरोना के 2 लाख 22 हजार 255 (2,22,255) सक्रिय मामले हैं। वहीं, अब तक 41 लाख 30 हजार 065 (41,30,065) लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा इस बीमारी के कारण अभी तक राज्य में 22,551 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना