जाजू बने इण्डिया के सुपर 50 एडवोकेट्स

 

भीलवाड़ा (हलचल) । प्रख्यात एडवोकेट अमित जाजू जो कि मूल भीलवाड़ा के निवासी है इनका वकालत के पेशे में इस वर्ष में एशियन लीगल बिजनेस मेग्जीन द्वारा नामित इण्डिया के सुपर 50 एडवोकेट्स 2021 के लिए चयन कर सम्मानित किया गया। इसके लिए उन्होंने अपने माता-पिता सत्यनारायण जाजू एवं मधु जाजू (पूर्व सभापति नगर परिषद, भीलवाड़ा) को अपना प्रेरणास्त्रोत बताया है। इन्होंने मुम्बई में वर्ष 2004 से बार काउंसिल ऑफ बोम्बे के सक्रिय मेम्बर होकर वकालत की प्रेक्टीस चालू की। इन्होंने मुंबई सिडनम काॅलेज ऑफ काॅमर्स से ग्रेज्युशन किया व 2004 को मुंबई गर्वनमेन्ट लाॅ काॅलेज से एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की एवं वहीं पर वहां की प्रख्यात सोलिसिटर फर्म के साथ जुड़कर प्रेक्टीस शुरू की एवं वर्तमान में इन्टरनेशनल लाॅ फर्म इण्ड्स लाॅ में पार्टनर है। शुरू से इनको जुनून था कि बडे़-बडे़ केस को हेण्डल करूं एवं अपनी मेहनत से बडे़-बडे़ काॅरपोरेट्स टाटा स्काई का मर्जर, मेकेन्जी, गोल्डन टोबेको, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा आदि अनेकों कम्पनियों के काॅमर्शियल लिटीगेशन, व्हाइट काॅलर क्राइम एवं अन्य कानूनी मामलों को सफलतापूर्वक पूरे किये। आज ये आईपीआर डिस्पूयट्स एवं डिस्पूयट्स रिजोरेशन में स्पेशलिस्ट है एवं इनके कहीं केसेज लेण्डमार्क जजमेन्ट्स में है जो दूसरे केसेज में रेफरेन्स में काम आते है। ये भारत एवं विदेश में कहीं जगह पर आर्बिर्टेटर की सेवाएं दे रहे है।जाजू ने महाराष्ट्र के किसानों के लिए सामान्य दरों पर बिजली दिलाने के लिए महाराष्ट्र इलेक्ट्रीसिटी रेगुलेटरी कमीशन के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़कर किसानों को न्याय दिलाया। ऐसे कार्यों के कारण ही एशियन लीगल बिजनेस मेगजीन द्वारा अमित जाजू को इण्डिया के सुपर 50 एडवोकेट्स 2021 के लिए चयन कर सम्मानित किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना