घर के बाहर खेल रही छह साल की मासूम से दुष्कर्म

 


बांसवाड़ा / छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से पूर्व बालिका अपने घर के सामने खेल रही थी और उसी दौरान पैंतीस साल का युवक उसे उठाकर ले गया। पुलिस इस घटना को छिपाती रही और घटना के चौबीस घंटे बाद सोमवार रात तब जाकर खुलासा किया जब पीड़िता और उसके परिजनों को लेकर पुलिस जा रही थी तब आदिवासी संगठन के लोगों ने पुलिस के वाहन का पीछा कर उसे घेर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।घटना बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र की है। छह साल की है। थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि घटना रविवार शाम की है। तब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान एक युवक बालिका को बाइक पर बिठाकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी पीड़िता को उसकी काकी के यहां छोड़ गया। रोती हुई बालिका ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। तब पीड़िता के परिवार वाले युवक के घर पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना