तहसीलदार तिवारी को दी समारोह पूर्वक बिदाई, सहायक कलेक्टर जैन का स्वागत

 


सिंगोली । तहसील कार्यालय पर शुक्रवार को स्थानांतरित  तहसीलदार सुधाकर प्रसाद तिवारी को राजस्व कर्मचारियों द्वारा समारोह पूर्वक विदाई दी गई जबकि नवागत प्रभारी एवं सहायक कलेक्टर हिमांशु जैन का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।

राजस्व कर्मचारियों द्वारा आयोजित समारोह के दौरान बोलते हुए सुधाकर प्रसाद तिवारी ने अपने विद्यार्थी जीवन से लेकर अब तक के जीवन सफर का जिक्र करते हुए बताया की उन्होंने अपने सेवाकाल में सर्वाधिक सहयोग और समन्वय के लिए श्रेष्ठ दर्जा सिंगोली को दिया है जहां आम नागरिक से लेकर कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों  का कार्य करने में संबल मिला।

तहसीलदार सुधाकर प्रसाद तिवारी ने वादा किया कि मध्यप्रदेश में जब भी उन्हे अपनी पसंद चुनने के लिए कहा जाएगा तब वह सबसे पहले सिंगोली को अपनी पसंद के रूप में चुनेंगे।

इस दौरान सहायक कलेक्टर हिमांशु जैन ने भी अपना सौभाग्य माना कि उन्हें सेवाकाल के शुरू में सिंगोली जैसे कस्बे मैं सेवा देने का अवसर मिला है।

श्री जैन ने कर्मचारियों और नागरिकों को विश्वास दिलाया है कि वे यहां उनके सहयोग से कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर पटवारी बालकिशन धाकड़ एडवोकेट संजय नागोरी और पत्रकार सुनील नागौरी, निशांत जोशी आदि ने सुधाकर प्रसाद तिवारी के कार्यकाल और उनके कार्य करने की शैली की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन राजस्व निरीक्षक सुरेश निर्माण व्यक्त किया।

इस दौरान कस्बा पटवारी सुरेन्द्र सिंह, प्रकाश चन्द्र जैन, अंजलि शर्मा, मनोरमा शर्मा, सुग्रीव जाटव, भरत धाकड़, मुनव्वर रजा, नीतू चौहान, नेहा दुबे सहित राजस्व कर्मचारी राजेश बैरागी, सुमित, रवि छिपा, इन्दिरा गुर्जर, राजू माली, गोपाल शर्मा, सर्विस प्रोवाइडर अतुल मेहर, अशोक विश्नोई एवं पत्रकारगण दिनेश जोशी, निरंजन शर्मा, मेहबूब मेव, आजाद नीलगर आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना