सूने घर को बनाया चोरों ने निशाना, नकदी व गहने उड़ाये, गृहस्वामी गया था मां का इलाज कराने

 


भीलवाड़ा हलचल। शहर में 100 फीट रोड़ स्थित गोकुल विहार में चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गये। पड़ौसियों से मिली सूचना पर गृहस्वामी ने गांव से लौटकर चोरी का मामला दर्ज करवाया है। 
प्रतापनगर पुलिस ने हलचल को बताया कि गोकुल विहार निवासी पिंटूकुमार ढोली की मां की तबीयत खराब होने से वह इलाज कराने अपने गांव आसींद गया था। इस बीच, गोकुल विहार में उसका मकान सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताले तोड़ दिये। चोरों ने मकान में सार-संभाल कर एक मंगलसूत्र मय 14 मोती, 2 जोड़ी पायजैब, मांदलिया और 40 हजार रुपये की नकदी चुरा ली और फरार हो गये। उधर, पड़ौसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो उन्होंने फोन से पिंटू को सूचना दी। इसके बाद वह आसींद से यहां अपने घर लौटा और सार-संभाल की तो उक्त नकदी व गहने गायब मिले। इस पर पिंटू ने प्रताप नगर थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना