Best Selling Cars: ये हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 3 कार, शुरुआती कीमत महज 3.15 लाख रुपये

 


नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Best Selling Car of India: साल 2021 में वाहन निर्माता कंपनियों ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं, कई कार कंपनी अपनी ब्रिकी के चलते टॉप सेलिंग की लिस्ट में नंबर वन पर काबिज हुई तो कुछ कम ब्रिकी के चलते सूची से बाहर हुई। फिलहाल, भारत में बिकने वाली टॉप 5 कारों की सूची में सितंबर में बड़े बदलाव देखे गए हैं। जिसके बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं। आमतौर पर बाजार में मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर का दबदबा रहता है, हालांकि इस बार लोगों ने हुंडई को दरकिनार किया। 

1. Maruti Alto 

मारुति आज भी लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय ब्रांड है, जहां लगभग हर कार निर्माता वैश्विक चिप संकट के बीच मांगों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। वहीं कंपनी की लोकप्रिय कार ऑल्टो ने मारुति के लिए अच्छा कारोबार किया। जिसके चलते कंपनी टॉप 10 में नंबर वन पर मौजूद है। मारुति ने ऑल्टो की सितंबर में 12,143 से अधिक यूनिट सेल की हैं।

2. Maruti Ertiga 

वहीं अपनी दूसरी पीढ़ी में मारुति की तीन-पंक्ति वाली अर्टिगा को लोगों ने जमकर खरीदा। जहां तक ​​बिक्री का सवाल है, यह काफी स्थिर रहा है। सितंबर में अर्टिगा भारत में दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली मॉडल के रूप में उभरी है। मारुति ने इस एमपीवी की 11,308 इकाइयां बेचीं, जो पिछले साल की इसी अवधि के दौरान बेची गई तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।

3. Kia Seltos 

इस सूची में सबसे ज्यादा दिलचस्प किआ सेल्टॉस की छलांग है। लंबे समय बाद सेल्टॉस टॉप 10 की सूची में वापस आ गई है, और पिछले महीने भारत में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार के रूप में उभरी। बता दें, सेल्टोस भारत में किआ के लिए अब तक की सबसे बड़ी सफलता की कहानी रही है। पिछले महीने दुनिया भर में बिकने वाली सभी Kia Seltos SUVs में से लगभग आधी भारत में थीं। किआ सेल्टोस को सितंबर में 9,583 ग्राहक मिले। जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत अधिक है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना